google-site-verification: google952768227b2a36b6.html D Tech HiT: nepal plane crash 2022
nepal plane crash 2022 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
nepal plane crash 2022 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 15 जनवरी 2023

NEPAL PLANE CRASH | (Nepal) के पोखरा (Pokhara) में रविवार को बड़ा विमान हादसा होने का कारण |

 विमान हादसे के बारे में अब तक क्या पता:




दिल दहला देने वाला वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है. शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि रनवे पर पहुंचने से पहले ही प्लेन क्रैश हो गया है. वीडियो में दूर से आ रहे प्लेन को एक तरफ झुकते हुए देखा जा सकता है. वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई अन्य तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार भी उठता दिख रहा है.(Nepal) के पोखरा (Pokhara) में रविवार को बड़ा विमान हादसा (Nepal Plane Crash) हो गया. इस हादसे में अब तक कुल 45 शव बरामद किए गए हैं. वहीं हादसे में 5 भारतीयों समेत सभी 72 यात्रियों की मौत की होने की आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के समय विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. अब प्लेन क्रैश होने का एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो प्लेन कैश होने के ठीक पहले का बताया जा रहा है. पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह 11 बजे की है.

अब तक की जानकारी के मुताबिक 68 यात्रियों के साथ विमान ने काठमांडू से पोखरा (Pokhara) के लिए उड़ान भरी थी. लगभग 20 मिनट बाद ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जो कि अपने गंतव्य से कुछ किलोमीटर दूर था. दुर्घटना के बाद बचाव अभियान जारी है. वहीं नेपाल की एयरपोर्ट ऑथरिटी का दावा है कि मौसम की खराबी नहीं बल्कि तकनीकी खराबी के कारण प्लेन क्रैश हुआ है.




घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने दुख जताने के लिए कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई. साथ ही उन्होंने नेपाल सरकार की सभी एजेंसियों को प्रभावी बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया. वह दुर्घटना की जानकारी लेने के लिए त्रिभुवन हवाई-अड्डे पर भी पहुंच गए हैं. फिलहाल इस बात की पुष्टि हो गई है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान पर सवार 68 यात्रियों में से 10 विदेशी नागरिक थे. इसमें 5 भारतीय भी थे.नेपाल के पोखरा में हादसे का शिकार हुए यति एयरलाइंस के विमान में कम से 5 भारतीय यात्री भी सवार थे. कुल 68 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर समेत 72 लोगों को ले जा रहा ये विमान पोखरा एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन क्रैश में अभी तक 40 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.


 प्लेन में सवार पांच भारतीयों के बारे में जानकारी मिली है. नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि प्लेन में सवार पांच भारतीयों के नाम संजय जायसवाल, सोनू जायसवाल, अनिल कुमार राजभर, अभिषेक कुशवाह और विशाल शर्मा हैं.



रायटर्स के मुताबिक विमान में 5 भारतीय, 4 रूसी, 1 आयरिश और दो कोरियन नागरिक सवार थे. 

क्रैश की जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि विमान गिरने के बाद उसमें भयंकर आग लगी थी. 

हादसे की जगह का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आग धुएं की मोटी परत दिखाई दे रही थी. 

नेपाल की सिविल एविशयन अथॉरिटी (CAAN) के मुताबिक यती एयरलाइंस के विमान 9N-ANC-ATR-72 ने राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट से सुबह 10.33 बजे उड़ान भरी थी. इसे पोखरा एयरपोर्ट पर लैंड करना था.

पायलट ने एटीसी से लैंडिंग परमिशन ले ली थी. पोखरा एटीसी से लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया था. अथॉरिटी ने तकनीकी खराबी से हादसे की आशंका जाहिर की है.

सिविल एविएशन ऑथरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थीं. इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है.

एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन भरतौला ने कहा हमें और शवों के मिलने की आशंका है. विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं. 

फ्लाइट की आवाजाही के बारे में सूचना देने वाली वेबसाइट फ्लाइट राडार24 के मुताबिक यह विमान 15 साल पुराना था.

रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन पुराने और नए एयरपोर्ट के बीच मौजूद सेती नदी की घाटी में क्रैश हुआ है.

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने दुर्घटना के बाद मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाई है.


प्रधानमंत्री प्रचंड ने दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों और सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

भारत के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेपाल के विमान हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा "नेपाल में एक दुखद विमान दुर्घटना में जिंदगियों का नुकसान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है."

Top Most Post

कुल पेज दृश्य

Wikipedia

खोज नतीजे